अर्जेंटीना में उच्च मुद्रास्फीति के बीच कई मज़दूरों ने वेतन और बेरोज़गारी भत्ते को बढ़ाने के लिए सरकार से कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपने वेतन का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार भी किया। अंतिम संस्कार के एक बैनर पर लिखा था, "वेतन की मौत हो गई।" अर्जेंटीना में आधिकारिक मासिक न्यूनतम वेतन $334 है।