पोलैंड को 2-0 से हराकर अर्जेंटीना लगातार 5वीं बार फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में पहुंच गया है। ऐलेक्सिस मैक एलिस्टर और जूलियन अल्वारेज़ ने अर्जेंटीना के लिए दूसरे हाफ में गोल किए जबकि लियोनेल मेसी ने पहले हाफ में एक पेनल्टी मिस की। बेहतर गोल अंतर होने के कारण पोलैंड भी अंतिम 16 में पहुंच गया है।