inshorts

अर्जेंटीना पर जीत से पहले जोशीले अंदाज़ में स्पीच देते सऊदी अरब के कोच का वीडियो हुआ वायरल

फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना को 2-1 से हराने से पहले हाफ टाइम में खिलाड़ियों को जोशीले अंदाज़ में संबोधित करते सऊदी अरब के मैनेजर हर्वे रेनार्ड का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में रेनार्ड अपने खिलाड़ियों को लियोनेल मेसी को सही से नहीं घेरने के लिए डांटते दिखे। रेनार्ड ने कहा, "उठो लड़कों...यह विश्व कप है।"