अर्धशतक जड़ने के बाद सूर्यकुमार यादव के जश्न मनाने का अंदाज़ हुआ वायरल

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे टी20I में अर्धशतक जड़ने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव के जश्न मनाने का अंदाज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 31-वर्षीय सूर्यकुमार ने अपना बल्ला उठाया और फिर हाथ जोड़कर 'नमस्ते' की मुद्रा में जश्न मनाया। सूर्यकुमार ने मैच में 31 गेंदों में सात छक्कों और एक चौके की मदद से 65 रन बनाए।