अर्शदीप साधारण गेंदबाज़ हैं, विपक्षी टीम उनके जैसे गेंदबाज़ों के बारे में नहीं सोचती: आकिब
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज़ आकिब जावेद ने भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह को साधारण गेंदबाज़ बताया है। उन्होंने कहा, "टी20 में ऐसे गेंदबाज़ की ज़रूरत होती है...जो स्विंग कर सके या जिनके पास गति हो या जो बाउंसर्स फेंक सके।" बकौल जावेद, "(अर्शदीप) के पास वास्तव में कोई ट्रेडमार्क नहीं है। विपक्षी टीम उनके जैसे गेंदबाज़ों के बारे में...सोचती तक नहीं है।"