अल-कायदा गुजरात आतंकी साज़िश मामले में शामिल 4 आतंकियों के नामों का खुलासा
एनआईए ने बुधवार को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े अल-कायदा गुजरात आतंकी साज़िश मामले में 5 राज्यों में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। बकौल एनआईए, मोहम्मद सोजिबमियान, मुन्ना खालिद अंसारी, अजरुल इस्लाम और अब्दुल लतीफ नामक आतंकी इस मामले से जुड़े थे। ये सभी बांग्लादेश में अल-कायदा के गुर्गों के लिए धन इकट्ठा और उसे ट्रांसफर करने में शामिल थे।