अल्काराज़ को हराकर जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल मैच में मंगलवार को 7वीं रैंक के नोवाक जोकोविच ने खुद से 16 साल छोटे तीसरी रैंक के कार्लोस अल्काराज़ को हराकर 12वीं बार इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई। 37-वर्षीय जोकोविच ने अल्काराज़ को 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया। वहीं, सेमीफाइनल में जोकोविच का मुकाबला दूसरी रैंकिंग के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।