कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा है कि हिजाब विवाद पर अल-कायदा प्रमुख अयमान अल ज़वाहिरी द्वारा जारी किया गया वीडियो बयान इस मुद्दे के पीछे 'अदृश्य ताकतों के हाथों' की संलिप्तता साबित करता है। दरअसल, ज़वाहिरी ने फरवरी में हिजाब का समर्थन करने और 'अल्लाह-हू-अकबर' के नारे लगाने के लिए बी.कॉम की छात्रा मुस्कान की प्रशंसा की है।