अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिग्रहण के बाद इंडिया सीमेंट्स के CEO श्रीनिवासन ने दिया इस्तीफा

इंडिया सीमेंट्स के सीईओ व एमडी एन श्रीनिवासन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा इंडिया सीमेंट्स का अधिग्रहण किए जाने के बाद श्रीनिवासन ने यह फैसला लिया है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा मंज़ूरी मिलने के बाद अल्ट्राटेक ने ₹7,000 करोड़ में इंडिया सीमेंट्स की 32.72% (10.13 करोड़ शेयर) हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।