अल्ट्राटेक सीमेंट ने पहली तिमाही में कमाया ₹2,221 करोड़ का मुनाफा
आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 49% बढ़कर ₹2,220.91 करोड़ हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹1,493.45 करोड़ था। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन आय ₹21,275.45 करोड़ रही जो पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में ₹18,818.56 करोड़ थी।