inshorts

अल्प-रोज़गार से निपटने के लिए भारत को सालाना 12.2% दर से विकास करना होगा: मॉर्गन स्टैनली

मॉर्गन स्टैनली के अर्थशास्त्रियों के अनुसार, भारत को रोज़गार की कमी से निपटने के लिए सालाना 12.2% की दर से विकास करना होगा जो उसकी वर्तमान दर से लगभग दोगुना है। बकौल रिपोर्ट, अगले दशक तक लगभग 8.4 करोड़ नए लोगों के वर्कफोर्स में जुड़ने की उम्मीद है जिसके लिए भारत की वर्तमान जीडीपी वृद्धि दर 7.8% पर्याप्त नहीं है।