अल्पसंख्यकों को लेकर बेवजह डर फैलाया जा रहा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले पर यूनुस
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने देश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर कहा है कि अल्पसंख्यकों को लेकर बेवजह डर फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "अल्पसंख्यकों पर हमले से जुड़ी हर घटना की जांच जारी है। हम प्रयास कर रहे ताकि हिंदू समेत देश का कोई नागरिक इस हिंसा का शिकार ना हो।"