अल फलाह यूनिवर्सिटी न तो मान्यता प्राप्त है, न ही उसने मान्यता के लिए आवेदन किया है: NAAC
नैशनल असेसमेंट ऐंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) के मुताबिक, अल फलाह विश्वविद्यालय (फरीदाबाद) न तो मान्यता प्राप्त है और न ही उसने मान्यता के लिए आवेदन किया है। NAAC ने विश्वविद्यालय को वेबसाइट पर झूठी मान्यता दिखाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दिल्ली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड उमर नबी व उसके गिरफ्तार साथी डॉक्टर्स इस विश्वविद्यालय से जुड़े थे।