यूरोपीय देश अल्बानिया ने अपनी कैबिनेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मंत्री नियुक्त किया है। इस एआई मंत्री का नाम डिएला (Diella) है, जिसका काम सरकारी टेंडरों की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करना होगा। प्रधानमंत्री एदी रामा ने संसद में एलान किया कि यह दुनिया का पहला ऐसा कैबिनेट सदस्य है जो पूरी तरह एआई से निर्मित है।