जर्मनी के बर्लिन में गुरुवार को यूक्रेन से जुड़ी 'कोएलिशन ऑफ द विलिंग' बैठक से पहले अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने पीछे से आकर बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को गले लगा लिया। इस पर डी वेवर ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "यह ज़रूर अल्बानियाई शख्स होगा...वह हमेशा पीछे से आता है।" यह वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया।