अलीबाबा ने AI बॉट यूज़र्स को दिए ₹300 के वाउचर, चीन के स्टोर्स में अचानक ऑर्डर की आई बाढ़
अलीबाबा ने अपने AI ऐप Qwen के यूज़र्स को 25 युआन (₹300) के फ्री वाउचर दिए जिसके बाद चीन के कई स्टोर्स में अचानक ऑर्डर की बाढ़ आ गई। सिर्फ 9-घंटे में करीब एक करोड़ फ्री ऑर्डर हुए जिनकी कुल कीमत लगभग ₹326 करोड़ रही। ज़्यादा ऑर्डर ट्रैफिक की वजह से ऐप और ऑफर कुछ समय के लिए प्रभावित हुए।