अल्लाह हू अकबर के नारों के बीच हमास ने घुटनों पर बिठाकर मारे 8 लोग, सिर पर दागी गोली
गाज़ा के पास अल-सबरा में कुछ हथियारबंद लोगों ने 8 फिलीस्तिनियों की आखों पर पट्टी बांधकर उन्हें घुटने के बल बिठाया और सरेआम उनके सिर में गोली मार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमास के लोगों ने इज़रायल के लिए मुखबिरी करने वालों को सार्वजनिक तौर पर सज़ा दी है। इस दौरान हथियारबंद लोग अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगा रहे थे।