यमन में सऊदी अरब समर्थित सुरक्षाबलों और हूती विद्रोहियों में जारी संघर्ष के बीच सऊदी टीवी चैनल 'अल-अरेबिया' ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें सऊदी समर्थित लड़ाके अल्लाह हू अकबर नारे के साथ हूती विद्रोहियों को बख्तरबंद गाड़ी से बेरहमी से कुचलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अल-अरेबिया के मुताबिक, कुछ हूती लड़ाके नाव से समुद्र में भाग गए।