अलास्का (अमेरिका) के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, अमेरिकी एयरलाइन 'बेरिंग एयर' का एक विमान 9 यात्रियों और एक पायलट के साथ अलास्का के उनालाक्लीट से नोम के लिए उड़ान भरने के बाद लापता हो गया है। बकौल विभाग, विमान की तलाश जारी है। गौरतलब है, अलास्का दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है जिसके कई गांव सड़कों से जुड़े नहीं हैं।