अलाहबादिया की टिप्पणी वाले वीडियो को हटाने के लिए NHRC सदस्य ने यूट्यूब को लिखा खत

यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के एक शो में माता-पिता के सेक्स को लेकर भद्दी टिप्पणी करने के मामले पर एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो ने यूट्यूब को पत्र लिखकर संबंधित एपिसोड/वीडियो को हटाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस संबंध में की गई कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट आयोग को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।