अलख पांडेय के रिसेप्शन में शामिल हुए 'एमबीए चायवाला' के प्रफुल्ल व 'बोट' के अमन गुप्ता

एडटेक यूनिकॉर्न फिज़िक्सवाला के सीईओ अलख पांडेय ने पत्रकार शिवानी दुबे से शादी के बाद रिसेप्शन की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की हैं। इसमें 'एमबीए चायवाला' के संस्थापक प्रफुल्ल बिल्लौरे, शार्क टैंक इंडिया के जज व 'बोट' के सह-संस्थापक अमन गुप्ता और स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान समेत कई लोग शामिल हुए। रिसेप्शन में कोचिंग संचालक खान सर ने भी शिरकत की।