inshorts

अलग-अलग धर्म के होने के बावजूद वयस्कों को अपना साथी चुनने का अधिकार है: हाईकोर्ट

एक अंतर्धार्मिक जोड़े को सुरक्षा प्रदान करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि अलग-अलग धर्म के होने के बावजूद दो वयस्कों को अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। कोर्ट ने कहा, "हमारी सुविचारित राय में किसी को भी, यहां तक कि माता-पिता को भी इस जोड़े के रिश्ते में आपत्ति दर्ज करने का अधिकार नहीं है।"