पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शोक जताया है। X पर लिखे एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "मेरे प्रिय मित्र डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर मुझ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।" उन्होंने आगे लिखा, "वह हमेशा मेरे दिल में बसे रहेंगे। अलविदा मेरे मित्र, मेरे भाई मनमोहन।"