राजस्थान सरकार ने अलवर में विकलांग नाबालिग लड़की के कथित रेप के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने बताया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। विकलांग नाबालिग बच्ची तिजारा फ्लाईओवर पर खून से लथपथ पड़ी मिली थी।