अलायंस एअर अब नहीं है एअर इंडिया की सहायक कंपनी, टाटा ग्रुप ने किया एलान

टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया ने गुरुवार को बताया कि अलायंस एअर अब उसकी सहायक कंपनी नहीं है। एअर इंडिया ने कहा," जिन यात्रियों के पास एअर इंडिया के '9' अंक से शुरू होने वाले 4-डिजिट फ्लाइट नंबर टिकट या '9I' से शुरू होने वाले 3-डिजिट फ्लाइट नंबर टिकट हैं, उनकी बुकिंग अलायंस एयर से संबंधित हैं।