अलास्का में एक जहाज़ के आइसबर्ग के टुकड़े से टकराने का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स 'टाइटैनिक 2.0' चिल्लाता सुनाई दे रहा है। नॉर्वेजियन सन का क्रूज़ 9-रात की यात्रा पर था और घटना के समय हबर्ड ग्लेशियर की तरफ जा रहा था। टक्कर से नुकसान के कारण कंपनी ने इस यात्रा को छोटा करने का फैसला किया।