अलास्का में मिली दुर्लभ पारदर्शी मछली, सामने आई तस्वीर

वैज्ञानिकों को अलास्का में गहरे समुद्र में रूटीन सर्वे के दौरान एक दुर्लभ पारदर्शी मछली मिली है। नैशनल ओशनिक ऐंड ऐटमॉस्फेरिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) की फिश बायोलॉजिस्ट सारा फ्राइडमैन ने इसकी तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "लंबे समय से ऐसी किसी मछली को देखने की उम्मीद थी! ब्लॉच्ड स्नेलफिश...।" धब्बों वाली स्नेलफिश शिकारियों से बचने के लिए खुद को कैमोफ्लाज करती हैं।