inshorts

अलीगढ़ के कॉलेज में छात्र-छात्राओं के भगवा गमछा और हिजाब पहनने पर लगा बैन

कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में धर्म समाज महाविद्यालय ने गुरुवार को एक नोटिस जारी कर कहा कि छात्र निर्धारित यूनिफॉर्म में ही कॉलेज आएं। प्राचार्य ने कहा, "हम छात्र-छात्राओं को परिसर में चेहरे ढककर प्रवेश नहीं करने देंगे। उन्हें कॉलेज परिसर में भगवा गमछा या हिजाब पहनने की अनुमति नहीं है।"