विश्व नंबर-1 कार्लोस अल्काराज़ ने रविवार को विंबलडन मेन्स सिंगल्स के फाइनल में 4 घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले में विश्व नंबर-2 नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6(8-6), 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया। 20-वर्षीय अल्काराज़ ने अपना पहला विंबलडन खिताब और दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इससे पहले जोकोविच ने विंबलडन के लगातार 4 मेन्स सिंगल्स खिताब जीते थे।