अल्जीरियाई फुटबॉलर लोकर को मैच के दौरान आया हार्ट अटैक, 30 वर्ष की आयु में हुआ निधन

मौलौडिया सइदा से खेल रहे अल्जीरियाई फुटबॉलर सोफियान लोकर का ओरान के खिलाफ मैच के दौरान हार्ट अटैक आने से 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हार्ट अटैक आने से 9 मिनट पहले वह अपनी टीम के गोलकीपर से टकरा गए थे और उन्हें सिर में चोट लगी थी। लोकर की एक हफ्ते पहले ही शादी हुई थी।