वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध समेकित लाभ सालाना आधार पर 36% गिरकर ₹1,670 करोड़ रहा। 2021-22 के समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹2,613.75 करोड़ था। अल्ट्राटेक ने कहा कि चौथी तिमाही में परिचालन से कंपनी का राजस्व ₹18,662.38 करोड़ रहा जो 2021-22 के समान तिमाही के ₹15,767.28 करोड़ से 18.36% अधिक है।