अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की श्रेणी में क्या-क्या आता है?
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड कई औद्योगिक प्रक्रियाओं (मोल्डिंग, मिलिंग आदि) से गुज़रते हैं और खाद्य पदार्थों से निकाले गए सब्सटेंसेस से बने होते हैं। इनमें विटामिन और फाइबर की मात्रा कम होती है। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के मुताबिक, इनमें आइसक्रीम, सॉसेजेस, ब्रेड, कुछ बिस्किट्स-सीरीयल्स, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, फलों के फ्लेवर वाले योगर्ट, इंस्टेंट सूप और व्हिस्की/जिन/रम जैसे अल्कोहलिक ड्रिंक आदि शामिल हैं।