अल्पसंख्यक आयोग ने कासगंज में हिरासत में युवक की मौत मामले पर प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कासगंज (यूपी) में अल्ताफ नामक युवक की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में राज्य प्रशासन से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा, "मीडिया में आई खबर पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी व मुख्य सचिव को पत्र लिखा।" विपक्ष ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।