अल्मोड़ा के जंगल में आग बुझाने गए वन विभाग के 4 कर्मचारी ज़िंदा जले, कई झुलसे

अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के जंगल में आग की चपेट में आने से गुरुवार को वन विभाग के 4 कर्मचारियों की ज़िंदा जलने से मौत हो गई जबकि 4 अन्य कर्मचारी झुलस गए हैं। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी जंगल में आग बुझाने के लिए गए थे। वहीं, इस हादसे में घायल हुए कर्मचारियों का इलाज जारी है।