बाबर आज़म के एशिया कप-2022 में 6-मैच में 68-रन बनाने पर पाकिस्तान के मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक ने कहा, "क्रिकेट की समझ रखने वाला कोई भी शख्स बताएगा कि...वह जैसे आउट हो रहे हैं...वह बदकिस्मत रहे हैं।" उन्होंने कहा, "जिस तरह वह खेलते हैं...उस पर चर्चा की ज़रूरत नहीं है। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं...अल्लाह उन्हें बुरी नज़र से बचाए"