कनाडा में लिबरल पार्टी की उम्मीदवार और संभावित प्रधानमंत्री पद की प्रत्याशी भारतीय मूल की रूबी ढल्ला ने कहा है, "प्रधानमंत्री बनने पर मैं अवैध रूप से कनाडा में रह रहे लोगों को देश से निकाल दूंगी और मानव तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगी।" उन्होंने कहा, "यह मेरा वादा है। हम इतिहास बनाने के कगार पर हैं।"