सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान से भारत में 500 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी के मामले में सुनवाई करते हुए कहा है, "हमें उन युवाओं को बुरा-भला नहीं कहना चाहिए जिन्होंने इसका सेवन किया है बल्कि ऐसे व्यक्तियों का पुनर्वास कराना चाहिए।" बकौल कोर्ट, साथियों का दबाव, पढ़ाई का तनाव, नशीली दवाओं की आसान उपलब्धता इसके इस्तेमाल के लिए प्रेरक बनती है।