अवैध संबंध का विरोध करता था बेटा, मां ने करवाई हत्या; 'अधिक चालाकी' के कारण 18 माह बाद खुला राज़
कुरनूल (आंध्र प्रदेश) में अवैध संबंध का विरोध कर रहे 15-वर्षीय बेटे की उसकी मां ने प्रेमी संग मिलकर हत्या की और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। महिला ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। उसने जांच में देरी की शिकायत आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में की जिसके बाद गठित SIT ने 18-माह बाद मामले का पर्दाफाश किया।