अवामी लीग के वरिष्ठ नेता रब्बी आलम ने दावा किया है कि शेख हसीना जल्द ही प्रधानमंत्री के तौर पर बांग्लादेश वापस लौटेंगी। शेख हसीना के करीबी आलम ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "हमारे कई नेताओं ने भारत में शरण ले रखी है और हम इसके लिए भारत सरकार के बहुत शुक्रगुज़ार हैं।"