अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए सरकार को दिया 33 दिन का अल्टीमेटम
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने देश में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने और गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने पर निर्णय लेने के लिए केंद्र सरकार को 33 दिनों का समय दिया है। उन्होंने कहा, "यदि सरकार 33 दिनों में कोई निर्णय नहीं लेती है तो हम 17 मार्च को शाम 5 बजे के बाद कोई कड़ा निर्णय लेंगे।"