अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान HC ने IAS को दी जेल भेजने की चेतावनी
राजस्थान हाई कोर्ट ने गुरुवार को अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान आईएएस अफसर पुरषोत्तम शर्मा (राजस्थान रोडवेज़ के एमडी) को सीधे कोर्ट रूम से जेल भेजने की बात कहकर फटकार लगाई। दरअसल, कोर्ट के आदेश को पूरा न करने को लेकर शर्मा पेश हुए थे जिस पर कोर्ट ने कहा कि शर्मा ने फैसले को गंभीरता से नहीं लिया।