अवमानना मामले में भगोड़े विजय माल्या की सज़ा पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

सुप्रीम कोर्ट ने बैंक ऋण धोखाधड़ी के आरोपी कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ अवमानना के मामले में सज़ा की अवधि पर गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने माल्या के पूर्व वकील को मंगलवार तक लिखित दलीलें पेश करने की अनुमति दी है। गौरतलब है, माल्या को 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अपनी अवमानना का दोषी करार दिया था।