तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक और अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव (एनटीआर) की बेटी उमा महेश्वरी हैदराबाद स्थित अपने घर में मृत मिली हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एक स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। ऐक्टर से राजनेता बने दिवंगत एनटीआर के 12 बच्चों में सबसे छोटी उमा थीं।