अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले अल्पमत में आई इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार: खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में आ गई है। दरअसल, सत्तारूढ़ पीटीआई की सहयोगी एमक्यूएम-पी ने सरकार से समर्थन वापस लेकर विपक्ष के समर्थन का फैसला लिया है जिससे 342-सदस्यीय नैशनल असेंबली में सत्तापक्ष के पास 164 जबकि विपक्ष के पास 177 सदस्य हो गए हैं।