अविश्वास प्रस्ताव से पहले पाक नैशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने दिया इस्तीफा

पाकिस्तानी नैशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने बाद उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। गौरतलब है, असद कैसर के स्पीकर पद से इस्तीफे के बाद सूरी कार्यवाहक स्पीकर की भूमिका भी निभा रहे थे।