अवैध खनन मामले में पंजाब सरकार ने पूर्व स्पीकर के. पी. सिंह के खिलाफ दिए जांच के आदेश

अवैध खनन मामले में पंजाब सरकार ने कांग्रेस नेता व राज्य के पूर्व स्पीकर राणा के. पी. सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। राज्य के खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस के अनुसार, शुरुआती जांच में पाया गया कि राणा के सहयोगियों ने रोपड़ और आनंदपुर साहिब इलाके में क्रशर मशीन संचालकों से लाखों की वसूली की थी।