उत्तर प्रदेश एटीएस ने अवैध धर्मांतरण संबंधी मामले में इस्लामिक स्कॉलर मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। यूपी के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार के अनुसार, सिद्दीकी के जामिया इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट को बहरीन से ₹1.5 करोड़ समेत कुल ₹3 करोड़ की विदेशी फंडिंग मिली है। बकौल एडीजी, मामले की जांच के लिए एटीएस की 6 टीमें बनाई गई हैं।