दिल्ली पुलिस ने न्यू-उस्मानपुर में एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस टीम ने इलाके में गश्त के दौरान शराब की गंध महसूस की जिसके बाद उन्होंने पास के एक घर की तलाशी ली। पुलिस ने लगभग 220-लीटर अवैध शराब, 50 सीलबंद क्वार्टर बोतलें व केमिकल के 2 कंटेनर बरामद किए हैं।