असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा की मौजूदगी में बुधवार को बोकाखाट में सार्वजनिक रूप से एक सींग वाले गैंडों के ज़ब्त 2,479 सींगों को जला दिया गया। यह कदम लुप्तप्राय एक सींग वाले भारतीय गैंडों के अवैध शिकार को रोकने के प्रयासों का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा, "चिकित्सीय उद्देश्यों के लिए इनके सींगों का उपयोग एक मिथक है।"