रोहतास (बिहार) के एक गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, यह फैक्ट्री एक मकान में चल रही थी और मामले में 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने मौके से अर्द्ध निर्मित हथियार, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण, 5 मोबाइल फोन व 2 मोटरसाइकिल ज़ब्त की हैं।